मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. खरगोन
Written By Naidunia
Last Modified: खरगोन , रविवार, 8 जनवरी 2012 (00:49 IST)

विवाहिता ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

विवाहिता ने लगाया प्रताड़ना का आरोप -
शहर की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष की बहू ने ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पूर्व नपा अध्यक्ष विमला जायसवाल की बहू मनीषा पति पंकज जायसवाल शनिवार दोपहर पुलिस थाने पहुँची और शिकायती आवेदन दिया। इसमें ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत की। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से कई बार वह गुजरात के लिमखेड़ा स्थित अपने मायके से रकम लेकर आई है। पति को मायके वालों ने बस स्टैंड पर मोबाइल की दुकान भी खुलवा दी। इसके बाद भी आए दिन दहेज की माँग कर प्रताड़ित किया जा रहा है। अब 15 लाख रुपयों की माँग की जा रही है। विवाहिता ने पिता अशोक जायसवाल के साथ जाकर शिकायत की। नगर निरीक्षक छत्रपालसिंह परिहार ने बताया कि आवेदन के आधार पर जाँच की जा रही है। -निप्र