बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. खरगोन
Written By Naidunia
Last Modified: खरगोन , बुधवार, 7 सितम्बर 2011 (20:59 IST)

दुर्घटना में एक मृत, दो घायल

दुर्घटना में एक मृत, दो घायल -
बड़वाह-धामनोद मार्ग पर पिपल्याबुजुर्ग स्थित गाँधी तालाब के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसा लगभग 12 बजे का है। पिपल्या से बरलाय गमी के कार्यक्रम में जा रहे ग्रामीणों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे कान्हा पिता सूरज, उसकी बहन कृष्णा और पुत्र अभय पिता कान्हा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को बड़वाह अस्पताल भेजा गया, जहाँ अभय की मौत हो गई।