गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. खरगोन
Written By Naidunia
Last Modified: खरगोन , बुधवार, 16 नवंबर 2011 (01:12 IST)

गुस्साए लोगों ने मचाया उत्पात

गुस्साए लोगों ने मचाया उत्पात -
समीपस्थ ग्राम रोमचिचली की एक किशोरी के लापता होने के बाद गाँव के ही एक मकान में तोड़फोड़ की गई। घर के समक्ष पड़ी मोटरसाइकल को आग के हवाले कर दिया गया। घटना सोमवार की रात 8.30 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुँचकर हालात को काबू किया।


जानकारी के अनुसार ग्राम रोमचिचली की एक किशोरी 11 नवंबर की रात से लापता है। परिजनों का आरोप है कि गाँव के ही एक युवक ने बहला-फुसलाकर किशोरी को अगुवा किया है। 12 नवंबर को पुलिस थाने पर गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई। तत्पश्चात पुलिस इस किशोरी की खोज में जुटी हुईहै इसी बीच कुछ अज्ञात लोगों ने उस युवक के घर हमला कर दिया। परिवार ने जान बचाकर अन्य परिवारों में शरण ली।


अँधेरे में आए हमलावर

घटना के वक्त ग्राम में बिजली गुल थी और हमलावरों ने अँधेरे का फायदा उठाते हुए घर पर हमला बोल दिया। बताया जाता है कि हमलावरों की संख्या एक दर्जन के आसपास थी। उन्होंने मकान में तोड़फोड़ के साथ ही एक दुपहिया वाहन को घर से बाहर निकालकर फूँक दिया गया। यदि आग की लपटें बढ़ जातीं तो अंदर रखे कपास के साथ ही आसपास के कई मकान आग के हवाले हो जाते। किशोरी की गुमशुदगी के साथ ही सद्दाम भी लापता बताया जा रहा है। इसी कारण आशंकाओं को बल मिला।


सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई

माहौल को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बल बढ़ा दिया और मंगलवार की सुबह अन्य घरों से महिलाओं को निकालकर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही सरपंच परसराम चौहान व गणमान्य नागरिकों ने पहुँचकर शांति व्यवस्था बहाल करने में योगदान दिया। टांडा बरुड़ थाना प्रभारी वायके शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया कर लिया है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सोनाली दुबे ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाकर शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।