शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. खरगोन
Written By Naidunia
Last Modified: खरगोन , गुरुवार, 8 मार्च 2012 (00:33 IST)

अज्ञात लोगों के हमले से आरक्षक की मौत

अज्ञात लोगों के हमले से आरक्षक की मौत -
जिले के मंडलेश्व क्षेत्र में बुधवार दोपहर जलूद-इंदौर मार्ग पर अज्ञात लोगों के हमले में एक पुलिस आरक्षक की मौत हो गई और एक सहायक उप निरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इंदौर रैफर किया गया है।


एसडीओपी जितेन्द्रसिंह पँवार ने बताया कि मृतक का नाम है रघुनाथ चौहान। वह बुधवार को सहायक उप निरीक्षक आरबी गोयल के साथ नियमित गश्त पर था। दोनों के साथ दोपहर को हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस दल यहाँ से 20 किलोमीटर दूर जलूद-इंदौर मार्ग पर पहुँचा। घटनास्थल पर श्री चौहान का क्षत-विक्षत शव मिला जबकि श्री गोयल गंभीर रूप से घायल मिले।


श्री पँवार ने बताया कि मौका मुआयना करने के बाद प्रथमदृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। क्योंकि दोनों को बुरी तरह पत्थरों से मारा पीटा गया लगता है। मामले की जाँच की जा रही है। अपरान्ह पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह भी घटनास्थल पहुँचे। उन्होंने मातहत पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


घायल सहायक उप निरीक्षक श्री गोयल को तत्काल इंदौर ले जाया गया। उन्हें इंदौर के बांबे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। - निप्र