बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. खंडवा
Written By Naidunia
Last Modified: खंडवा , शुक्रवार, 2 मार्च 2012 (00:41 IST)

सौभाग सांड को कांग्रेस से हरी झंडी!

सौभाग सांड को कांग्रेस से हरी झंडी! -
नया हरसूद में चुनावी चक्रव्यूह रचने से लेकर उम्मीदवार तय करने में अक्सर पिछड़ने वाली कांग्रेस इस बार भाजपा से पहले प्रत्याशी घोषित करने में बाजी मार ले गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया एवं वरिष्ठ नेताओं की पसंद के मुताबिक पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सौभाग सांड को नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए हरी झंडी दे दी गई है।


नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कमलकांत भारद्वाज, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र खंडेलवाल तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र अग्रवाल ने अपनी-अपनी उम्मीदवारी जताते हुए पूरी ताकत से दावा पेश किया था। एक ने दिल्ली व दो नेताओं ने भोपाल में दो दिनों से डेरा डाले रखा, लेकिन मायूसी हाथ लगी। हरसूद पहुँचे पर्यवेक्षकों के अनुसार जीतने वाले उम्मीदवार को ही टिकट दिया जाएगा की घोषणा ने ही सौभाग सांड को कांग्रेस से प्रत्याशी घोषित करवा दिया। हालाँकि अधिकृत घोषणा नहीं हुई, लेकिन उनके भोपाल रुके रहने व बी फार्म पर हस्ताक्षर होने की पुख्ता खबर है।


भाजपा में नहीं हो पाया फैसला

भाजपा में अध्यक्ष व पार्षद पद के उम्मीदवारों की स्थिति गुरुवार रात तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। कांग्रेस से सौभाग सांड की संभावित घोषणा के चलते उनकी टक्कर में सशक्त दावेदार को मैदान में उतारने की उलझन में भाजपा उलझी हुई है।


उम्मीदवार की घोषणा करने का सारा दारोमदार अब आजाक मंत्री विजय शाह की हरी झंडी मिलने पर टिका है। -निप्र




2 अध्यक्ष व 27 पार्षदों के नामांकन जमा

नया हरसूद। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के नगर पंचायत में प्रतिपक्ष नेता अर्चना तिवारी के पति धर्मेंद्र तिवारी व भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र पगारे ने समर्थकों के साथ नामांकन फार्म जमा किए। कांग्रेस से अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र गुरुवार को जमा नहीं किया गया। पार्षद पद के लिए वार्ड क्र. 1 से नलिनी मनोज बौरासी (भाजपा), गनूबाई कमलचंद (भाजपा), वार्ड क्र. 2 से राजेश विश्राम (भाजपा), राजेश बदामीलाल (कांग्रेस), वार्ड क्र. 3 से पिंकी राजकुमार (भाजपा), याकूब बी शराफत अली, सुनीता रूपेश श्रीवास्तव, राजकुमारी श्रवण साहू (सभी भाजपा) व मीनाक्षी शैलेंद्र खरे (कांग्रेस), वार्ड क्र. 4 से शकुंतला वीरेंद्र पटेल, उमा संदीप शर्मा, पुष्पा सुंदरलाल सोनी (सभी भाजपा) व कृष्णाबाई सत्यनारायण साहू (कांग्रेस), वार्ड क्र. 5 से सुरेश बाबूलाल श्रीवास्तव, रामकृपा सीताराम गंगराड़े, विजय नेमीचंद जैन (सभी भाजपा) व शैलेंद्र खरे (कांग्रेस), वार्ड क्र. 6 से पूनम अनोखीलाल (भाजपा) व निशार पठान (कांग्रेस), वार्ड क्र. 7 से मोहम्मद जावेद गौरी (भाजपा), वार्ड क्र. 8 से शारदाबाई दिनेश दांगोरे (भूरा) भाजपा तथा मंगीबाई (कांग्रेस), वार्ड क्र. 11 से लक्ष्मीबाई राधेश्याम, शबीना नजीम, मधुबाई लखनलाल दिवान (भाजपा), वार्ड क्र. 13 से नीतू शैलेंद्रसिंह राजपूत (भाजपा), वार्ड क्रमांक 14 से रामभरोस घीस्या (भाजपा) तथा सुनंदा नितिन (निर्दलीय) ने सहायक रिटर्निंग अधिकारी हेमलता सोलंकी के समक्ष समर्थकों के साथ नामांकन फार्म दाखिल किए।




भाजपा के साद ने किया प्रचार प्रारंभ



भाजपा ने अध्यक्ष पद व पार्षद पद के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, लेकिन अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी जताने वाले अखिलेश साद ने चुनाव प्रचार प्रारंभ कर दिया। गुरुवार को भाजपा नेता श्री साद ने संत बुखारदास मढ़ी पर जाकर मत्था टेका व महंत से आशीर्वाद लेकर अपने गृह वार्ड क्र.1 से चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है। वार्ड के जितेंद्र राजपूत, सोनू राजपूत, खेमराज खंडेल, अजय मालवीय सहित अनेक लोगों ने जनसंपर्क के दौरान वार्ड की समस्याएँ बताईं तथा वार्ड का भ्रमण किया।




कांग्रेस नेत्री रसीदा बी नाराज

नगर की कांग्रेस महिला नेत्री व झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की संगठन मंत्री रसीदा बी (चाची) ने वार्ड क्र. 3 से अपनी उम्मीदवारी जताई। पार्टी ने उनकी अनदेखी कर गैर वार्ड के व्यक्ति को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की, जिससे वे नाराज हो गईं और वार्ड से निर्दलीय फार्म भरने का निर्णय लेकर अध्यक्ष पद की निर्दलीय उम्मीदवार किन्नार माला मौसी को समर्थन देने की घोषणा की। वे शुक्रवार को नामांकन फार्म दाखिल करेंगी। -निप्र