शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. झाबुआ
Written By Naidunia
Last Modified: झाबुआ , सोमवार, 6 फ़रवरी 2012 (00:53 IST)

महायज्ञ में श्रद्धा का सैलाब

महायज्ञ में श्रद्धा का सैलाब -
पेटलावद नगर सहित क्षेत्र की पूरी जनता के कदम प्राचीन पूर्वमुखी हनुमान मंदिर की ओर जा रहे थे। मंदिर पर हजारों श्रद्धालु एकत्र हुए जिन्होंने 1001 कुंडीय लक्ष्मी-विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति में भाग लिया। यज्ञकुंडों की परिक्रमा कर भी धर्मलाभ लिया गया।


इस अवसर पर जगतगुरु स्वामी गोपालाचार्य महाराज रामानुजाचार्य काशी पीठाधीश्वर ने कहा कि यहाँ दूर-दूर तक कोई बस्ती नहीं है फिर भी इतना जमघट लगना इस बात का सूचक है कि कलियुग में भी लोगों में धार्मिक भावनाएँ जीवित हैं। यह धर्म की ही महिमा है।


यज्ञ की पूर्णाहुति

सात दिनों से चल रहे यज्ञ की पूर्णाहुति वेदो मंत्रो के उच्चारण के साथ हुई। मुख्य यजमानों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, कल्पना भूरिया, डॉ. विक्रांत भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश जैन, क्षेत्रीय विधायक वालसिंह मैडा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कालुसिंह निनामा ने अंतिम आहुति दी। हजारों भक्तों ने यज्ञकुंडों की परिक्रमा कर धर्मलाभ प्राप्त किया। परिक्रमा का लाभ पूर्व राज्यमंत्री निर्मला भूरिया, ब्रजेश शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निलेश मीणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश मुथा, सासंद प्रतिनिधि दिलीप भंडारी, जीवन ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस सारंगी अग्निनारायण सिंह बोडायता, जनपद अध्यक्ष हिरालाल डाबी, विनोद पुरोहित, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कलावती भूरिया ने लिया।


भागवत कथा की पूर्णाहुति

सप्त दिवसीय भागवत कथा की पूर्णाहुति पर कथा वाचक स्वामी मोहनानंद सरस्वती दंडी स्वामी ने कहा कि जिस तरह परछाई जीवनभर साथ नहीं छोड़ती है उसी प्रकार भगवान भी अपने भक्त का अन्तिम समय तक साथ देते हैं। ईश्वर का अर्थ होता है सम्पूर्ण एश्वैर्य। कथा की पूर्णाहुति पर हजारों श्रद्धालुओं ने भागवत पुराण की पूजा अर्चना की। कतार इतनी लंबी थी कि पूजा घंटों तक चलती रही। साथ ही मंच पर 500 से अधिक संतों को शॉल, श्रीफल से रामगीरी दंडा स्वामी, मुख्य कार्यकर्ता मन्नालाल हामड, प्रभात श्रीवास्तव, पं.नरेन्द्र नंदन दवे,कालुसिंह निनामा ने अभिनंदन किया।


20 हजार श्रद्वालुओं ने पाई भोजन प्रसादी

रविवार को भंडारे में 20 हजार से अधिक श्रद्वालुओं ने प्रसादी का लाभ लिया। इस भंडारे का आयोजन ब्रजेश शर्मा व निलेश मीणा द्वारा किया गया जिन्होने डेढ़ लाख रुपए दिए। भंडारा सुबह 11 से शाम 5 बजे तक अनवरण चलता रहा है जिसमें 500 कार्यकर्ताओं ने भोजन व्यवस्था को संभाला।


आकर्षण का केन्द्र रहा हेलिकॉप्टर

हेलिकॉप्टर आज विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। जहाँ से वह उड़ान भर रहा था वहाँ सुबह से हजारों लोगों की भीड़ लगी रही। हेलिकॉप्टर में बैठकर कई श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला पर पुष्पवर्षा का लाभ भी लिया। व्यवस्था संतश्री नारायण साँईं द्वारा की गई थी।


रामगिरिजी ने माना आभार

यज्ञ की पूर्णाहुति पर यज्ञकर्ता श्री रामगिरि दंडा स्वामी ने जनता व सहयोगियों का आभार माना। यज्ञ में पूर्व राज्यमंत्री निर्मला भूरिया ने 1लाख, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश जैन ने 80 क्विंटल आटा व 25 क्विंटल चावल, प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने 5 क्विंटल घी, मंडल अध्यक्ष कालुसिंह निनामा ने 55 हजार रुपए, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद भंडारी ने 51 हजार रुपए दान में दिए। दीपक राठौड, चन्दु राठौड आदि का सराहनीय सहयोग रहा।