शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. जबलपुर
Written By Naidunia
Last Modified: जबलपुर , शनिवार, 3 मार्च 2012 (09:16 IST)

मेडिकल परिसर में लाश दफनाने पर रोक

मेडिकल परिसर में लाश दफनाने पर रोक -
नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में शव नहीं दफनाए जाएंगे। इसकी व्यवस्था करने नगर निगम को 15 मार्च तक का समय दिया गया है।


मेडिकल अस्पताल परिसर में लावारिस शवों को दफनाए जाने से कैंसर अस्पताल में भर्ती मरीजों, परिसर में चल रहे बैंक व डाकघर के कर्मचारियों को संक्रमण का खतरा बन गया था। जिसके चलते मेडिकल प्रशासन ने निर्णय लिया था कि अस्पताल परिसर में लाशें नहीं दफनाई जाएंगी। इसके लिए पहले एक मार्च से इसे लागू करने का निर्णय लिया गया था। इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर को मेडिकल प्रशासन ने पत्र भी लिखा था लेकिन इसके बाद भी नगर निगम ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते मेडिकल प्रशासन ने पन्द्रह दिन का समय और दिया है। फोरेंसिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. डीके साकल्ये का कहना है कि नगर निगम प्रशासन को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत करा दिया गया है। पन्द्रह मार्च के बाद शवों को मेडिकल परिसर में दफनाने नहीं दिया जाएगा। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई है।