मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. डिंडौरी
Written By Naidunia
Last Modified: डिंडौरी , गुरुवार, 12 जनवरी 2012 (00:59 IST)

सितम ढाने लगी ठंड

सितम ढाने लगी ठंड -
जिलेभर में ठंड सितम ढा रही है। ठिठुरन भरी ठंड ने एक ओर जहां लोगों को परेशान किया है तो वहीं दूसरी और किसानों की चिंता बढ़ गई है। चार दिनों से ठंड ने अपना विकराल रूप धरा हुआ है। लोग इससे बचाव के लिए गर्म कपड़ों के साथ ही अलाव का भी सहारा ले रहे हैं। देर सुबह के बाद ही सड़कों पर चहल-पहल दिखती है। वहीं रात में भी जल्द ही सड़कें सूनी हो जाती हैं। दिनभर शीतलहर के कारण आम जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है। सुबह रोजाना ऐसा लगता है मानो धरती ने कोहरे चादर ओढ़ ली हो, चारों और सफे दी दिखती है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में अविरल बह रही नर्मदा का सौंदर्य भी सुबह देखते बनता है। नर्मदा के ऊपर पानी की भाप की चादर बिछी होती है। नगर के बुजुर्ग बताते हैं कि दशकों बाद पिछले साल से ऐसी कड़कड़ाती ठंड प़ड़ रही है। ठंड के चलते बाजार भी देर से खुलकर जल्दी बंद हो जाते हैं।