शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. डिंडौरी
Written By Naidunia
Last Modified: डिंडौरी , रविवार, 8 जनवरी 2012 (00:56 IST)

सर्द हवाओं का डेरा

सर्द हवाओं का डेरा -
पिछले सप्ताह की बारिश के बाद अब जिले में गिरती ओस, सर्द हवाओं और कोहरा छाया हुआ है। वहीं शनिवार को सुबह की बूंदाबांदी के बाद दिनभर सर्द हवाओं ने परेशान किया। वहीं रात को भी ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिक ठंड पड़ने की संभावना है। अभी के मौसम का ये आलम है कि ढलती रात के साथ कोहरा भी बढ़ने लगा है। जिसका असर साफ दिखने लगा है। रात को बाजार में सूनेपन का अहसास होने लगा है। कोहरे के कारण कुछ दूरी तक की वस्तुओं को साफ तौर पर देख पाना मुश्किल हो रहा है। घने कोहरे के बीच वाहन चालक भी परेशान हो रहे हैं। शीतलहर और कोहरे की वजह से रात की पाली में जल्दी ही सन्नाटा छा रहा है।