शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. धार
Written By Naidunia
Last Modified: धार , सोमवार, 31 अक्टूबर 2011 (23:21 IST)

तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत -
जिले के कानवन क्षेत्र के ग्राम ग्राम बीड़ के जगंल में सोमवार की शाम करीब 6 बजे तेंदुआ दिखाई दिया। उसने दो-तीन लोगों पर झपटने की कोशिश की। लोगों ने पेड़ पर चढ़कर अपनी बचाई। इससे ग्रामीणों में दहशत है।


खेतों में सिंचाई कर रहे सोहन, रुगनाथ, पवन, शिवाजी तथा गोपाल ने तेंदुए को खेतों में घूमते देखा। उन्होंने खेत मालिक हरीश शर्मा को सूचित किया। श्री शर्मा ने कानवन थाने पर सूचना दी। प्रधान आरक्षक रमाकांत शुक्ला, सैनिक जितेंद्रसिंह, मुकेश सदलबल खेत पर पहुँचे। उन्होंने खेतों के आसपास तेंदुए की खोजबीन की। पुलिस ने बदनावर एवं धार वन विभाग को सूचित कर दिया है।