बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals

दमोह कोहरे की चादर में लिपटा

दमोह| Naidunia| Last Modified रविवार, 8 जनवरी 2012 (00:56 IST)
कोहरे ने शनिवार को ऐसा असर दिखाया कि सारा शहर सफेद चादर से ढंक गया। बड़े-बड़े मकान भी कोहरे के चलते दिखना बंद हो गए थे। कोहरा देखकर ऐसा लग रहा था कि शायद आज सूर्य भगवान दर्शन नहीं देंगे। हालांकि 10 बजे थोड़ी देर के लिए सूरज निकला और बाद में फिर कोहरे के कारण चारों तरफ सफेदी छा गई। सूरज निकलने और छिपने का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। वहीं ठंड में ठिठुरन भी बढ़ने लगी। जिससे लोग यहां-वहां आग तापते नजर आए।


उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था और यही कारण है कि अब धीरे-धीरे कोहरा भी छाना शुर हो गया है। शनिवार को कोहरे का प्रभाव इतना ज्यादा रहा कि सुबह 10 बजे तक लोगों के घर दिखाई नहीं दे रहे थे और सूर्य भगवान भी 10 बजे के बाद ही दिखाई दिए। कोहरे का असर सबसे ज्यादा तड़के 4 बजे के बाद देखा गया जिसमें केवल सफेद चादर रूपी धुंध ने सारे शहर को आगोश में ले रखा था। वहीं मकान तक नजदीक से देखने में दिखाई नहीं पड़ रहे थे। सुबह पाली में स्कूल जाने वाले नौनिहालों को भारी कोहरे के बीच स्कूल जाना पड़ा।

और भी पढ़ें : मौसम