शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. बड़वानी
Written By Naidunia
Last Modified: बड़वानी , गुरुवार, 8 मार्च 2012 (00:33 IST)

आहरणकर्ताओं की स्थिति अब भी अस्पष्ट

आहरणकर्ताओं की स्थिति अब भी अस्पष्ट -
जिले में लोकायुक्त टीम इंदौर द्वारा बुधवार को जनपद पंचायत सेंधवा क्षेत्र की 15 ग्राम पंचायतों के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा मालवन में फर्जी खाते खोलकर 1.40 करोड़ आहरण करने के मामले की जाँच की गई। इसमें ग्राम पंचायत लवाणी से 10 लाख, कलालदा से 15 लाख, चाचरिया से 5 लाख के आहरण की जानकारी सरपंच व सचिवों दी है, जिसमें इनके द्वारा आहरण किया जाने से इंकार किया गया। लोकायुक्त टीम के निरीक्षक अनिलसिंह ने बताया कि जाँच में पैसा आहरण करने वालों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। सात दिन बाद पुनः जाँच की जाएगी। -निप्र