गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. आलीराजपुर
Written By Naidunia
Last Modified: आलीराजपुर , मंगलवार, 28 फ़रवरी 2012 (00:57 IST)

पेयजल समस्या का होगा स्थायी समाधान

पेयजल समस्या का होगा स्थायी समाधान -
नगर की सालों पुरानी पेयजल समस्या के स्थाई समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य मंगलवार को विशिष्ट अतिथियों की मौजुदगी में होगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा के मुख्य आतिथय व नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री मनोहर ऊंटवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को दोपहर 12.30 बजे फिल्टर प्लांट पर चंद्रशेखर आजाद परियोजना (फाटा डेम) से नगर के लिए पानी लाने की 18 करोड़ 81 लाख रुपए की योजना का भूमिपूजन कार्यक्रम संपंन होगा।


भाजपा के प्रदेश मंत्री व क्षेत्रीय विधायक नागरसिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हिंगलीबाई रावत कार्यक्रम के विशेष अतिथि होंगे। नपा सीएमओ अशोक भमोलिया व प्रशासक जेएस बघेल भी उपस्थित रहेंगे।


भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शाह व विधायक श्री चौहान ने बताया कि भाजपा ने अपना चुनावी वायदा पूरा कर दिया है। भाजपा ने वर्ष 2003 के चुनाव में आलीराजपुर को जिला बनाने व नगर की पेयजल समस्या के स्थाई निदान का वादा नागरिकों से किया था। सन्‌ 2008 में भाजपा ने आलीराजपुर को जिला बना दिया और वर्ष 2011 नवंबर में चंद्रशेखर आजाद बांध परियोजना से पानी लाने की योजना की स्वीकृति मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दी। इस योजना का मंगलवार को भूमि पूजन कार्यक्रम होगा और एक वर्ष की अवधि में यह योजना पूरी कर ली जाएगी। कार्य पूरा होने पर नगरवासियों की पेयजल की समस्या का स्थाई निदान हो जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील भाजपा नेताओं ने की है। सीएमओ श्री भमोलिया ने बताया कि नगरपालिका की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के सभी गणमान्य नागरिकों व सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।


परियोजना पर एक नजरः

-योजना की कुल लागत 18 करोड़ 81 लाख रुपए।

-27 लाख लीटर क्षमता का नवीन फिल्टर प्लांट।

-नगर में 10 हजार 200 मीटर नई पार्ईप लाईन एवं वर्तमान पाईप लाईन का सुधार कार्य खर्च 64 लाख।


- फाटा डेम की क्षमता 77.84 मिलीयन क्यूबिक मीटर पानी।


- डेड स्टोरज 7.8 क्यूबिक मीटर (लगातार 3 सालों तक वर्षा नही होने पर भी नगर को पानी मिलेगा।


-नगर में प्रतिदिन पानी की आवश्यकता 17 लाख लीटर।

- इस योजना से नगर को मिलेगा प्रतिदिन 42 लाख लीटर पानी।