शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. आलीराजपुर
Written By Naidunia
Last Modified: आलीराजपुर , शनिवार, 1 अक्टूबर 2011 (22:52 IST)

नाव से जा रही महिला नर्मदा नदी में डूबी

नाव से जा रही महिला नर्मदा नदी में डूबी -
बखतगढ़ थाना अंतर्गत डूब क्षेत्र के ग्राम आकड़िया से नर्मदा नदी में नाव से ग्राम जलसिंधी जा रही महिला डुब गई है। शनिवार शाम तक शव नहीं मिला था। थाना बखतगढ़ टीआई एमएल गौड़ ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे आकड़िया से दस सवारियाँ नाव से ग्राम जलसिंधी जा रही थीं। इसी बीच तेज हवा का झोंका आया और नाव के किनारे बैठी जेबलीबाई पति नुरूजीया (40) नदी मं गिर गई। महिला के सुसर ने थाने में सूचना दी। श्री गौड़ ने परिजनों से कहा कि शव मिलने के बाद मर्ग कायम किया जाएगा। -निप्र