गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. पर्यटन
  4. »
  5. ताज़ा खबर
  6. मांडू में उमड़े प्रेमियों के जोड़े
Written By ND

मांडू में उमड़े प्रेमियों के जोड़े

mandu lovers | मांडू में उमड़े प्रेमियों के जोड़े
ND

वैलेंटाइन डे के दिन रानी रूपमती और बाज बहादुर की नगरी मांडू में बड़ी संख्या में प्रेमी युगल जुटे। उन्होंने अपने प्रेम का इजहार कर अन्य ऐतिहासिक इमारतों का भ्रमण कर इस दिन को यादगार बनाया। देशी के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों ने भी इस दिन के लिए मांडू को चुना।

मांडू की खूबसूरती को निहारने के लिए सुबह से ही पर्यटकों का आना शुरू हो गया था। मांडू की होटलों में भी प्रेम दिवस के लिए विशेष इंतजाम थे। यहां पहुंचे देशी-विदेशी प्रेमी युगलों ने रानी रूपमती और बाज बहादुर की प्रेमगाथा सुनने में विशेष रुचि दिखाई। यहां प्रेमी युगलों के जुटने का एक विशेष कारण यह भी है कि यहां उन्हें किसी प्रकार की रोक टोक या अन्य सुरक्षा के दौर से नहीं गुजरना पड़ता है।

फ्रांस की समाया और वॉन ने भी इन हसीन वादियों में वैलेंटाइन डे का जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि हम अब तक कई देश घूम चुके, पर हिंदुस्तान के मांडू में प्रेमदिवस का जो आनंद मिला, वह जिंदगी भर याद रखने जैसा है।