शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. समाचार
Written By WD

फिल्म से प्रेरित नहीं है ‘जोधा अकबर’: रजत टोकस

फिल्म से प्रेरित नहीं है ‘जोधा अकबर’: रजत टोकस -

जी टीवी पर जल्द शुरू होने जा रहे शो ‘जोधा अकबर’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता रजत टोकस इन दिनों बेहद खुश चल रहे हैं। टेलीविजन शो ‘धरती का वीर योद्धा - पृथ्वीराज चौहान’ में हिंदू राजा की भूमिका निभा चुके रजत इस ऎतिसहासिक शो में मुख्य किरदार में नजर आएंगे। रजत ने कहा है कि शो ’जोधा अकबर’ का कंसेप्ट रितिक रोशन और ऎश्वर्या राय की फिल्म ‘जोधा अकबर’ से नहीं लिया गया है।


21 वर्षीय रजत ने कहा कि यह गलत धारणा है कि सीरियल 2008 की बॉलीवुड फिल्म ‘जोधा अकबर’ की तर्ज पर बना है। यह धारावाहिक ना केवल जोधा अकबर की प्रेम कहानी बल्कि अकबर के जीवन के राजनीतिक पहलूओं पर भी प्रकाश डालेगा। इसकी कहानी फिल्म पर आधारित नहीं है।

बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बन रहे इस शो का प्रसारण अगले महीने से शुरू हो जाएगा। रजत ने कहा कि मैं अभिनय के क्षेत्र में मिलने वाले हर अवसर को एक चुनौती के रूप में लेता हूं। सीरियल में अभिनेत्री अश्विनी कालसेकर महा मंगा और परिधी शर्मा जोधा बाई का किरदार निभा रही हैं।