बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. समाचार
  6. जीनी और जूजू में दिखेंगे अमित टंडन
Written By WD

जीनी और जूजू में दिखेंगे अमित टंडन

Amit Tandon in Jeannie aur Juju | जीनी और जूजू में दिखेंगे अमित टंडन
टेलीविजन के जाने माने चेहरे अमित टंडन आने वाले दिनों में 'जीनी और जूजू' में नजर आने वाले हैं। अमित इस शो में जिया के साथ मुख्य किरदार निभाएंगे। राहुल ने शो के लिए मंगलवार से शूटिंग भी शुरू कर दी है।

खबरों में है कि सब टीवी के शो जीनी और जूजू में कुछ ही दिनों पहले नेहा मेहता जीनी की बहन जिया के किरदार में शो में शामिल हुई हैं। ताजा खबरों में है कि नेहा के बाद अब अभिनेता अमित टंडन भी शो में शामिल होने जा रहे हैं। शो में अमित जिनजिम्मी का किरदार निभाएंगे। जिन लैण्ड में जिया ‘जिनजिम्मी’ से प्रेम करती नजर आएंगी।

कहानी के अनुसार जिन लैंड में दानव जिन जोरा द्वारा जिनजिम्मी को मार दिया जाता है। राहुल, जिनजिम्मी का दूसरा जन्म है। अमित का किरदार एक हनुमान भक्त का है जो लड़कियों से दूर रहता है। आगे कहानी में दिखाया गया है कि कैसे जिया राहुल को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश करती है।

वे बताते हैं कि किसी कॉमेडी शो में उनका यह पहला रोल है। अमित को सबसे पहले इंडियन आइडल सीजन 1 के फाइनलिस्ट में देखा गया था।