1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान
Written By ND

रोजी गोले

रोजी गोले
सामग्री :
2 कि. शक्कर, 1 ली. दूध, मैदा 3 छोटे चम्मच, 1 नींबू का रस, पाइनापल एसेंस, क्रीम 200 ग्राम, 1/2 चम्मच खाने वाला गुलाबी और हरा रंग, 8-10 बादाम-पिस्ते की कतरन, केसर।

विधि :
एक मोटे तले वाले मर्तबान में दूध को गरम रख दें। उबाल आने के पश्चात उसमें नींबू रस डाल दें। जब दूध अच्छी तरह फट जाए तो इसे छानकर छैना तैयार कर लें। इसमें 3 छोटे चम्मच मैदा डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर दें। नरम-मुलायम पेस्ट तैयार होने पर इसे समान भागों में बाँटकर इसके गोले बना लें। शक्कर में एक ग्लास पानी डालकर एक तार की चाशनी बनाकर तैयार गोले धीरे-धीरे इसमें छोड़ दें।

10-15 मिनट तक आँच पर रखकर पाँच-छ: उबाल आने के पश्चात इन्हें चाशनी से बाहर निकाल दें। क्रीम को दो भागों में बाँट लें। तैयार गोलों पर एक भाग क्रीम, पाइनापल एसेंस डालकर मिला लें। ऊपर से गुलाबी रंग छिड़क दें। अब आधे बचे क्रीम को लेकर तैयार गोलों पर गुलाब की पंखुड़ियाँ बना दें और फिर हल्का हरा रंग छिड़क दें। मेवे की कतरन चाशनी वाले गोलों पर सजा दें। ऊपर से केसर डाल दें। लीजिए तैयार है रोजी गोले।
लेखक के बारे में
ND