बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 30 जून 2013 (14:27 IST)

सुशीला चानू को भारतीय टीम की कमान

सुशीला चानू को भारतीय टीम की कमान -
FILE
नई दिल्ली। डिफेंडर सुशीला चानू जर्मनी के मोनशेनग्लाबाक में 27 जुलाई से चार अगस्त के बीच होने वाले एफआईएच जूनियर महिला विश्व कप में भारत की 18 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगी।

हॉकी इंडिया के चयनकर्ता बी पी गोविंदा, सावित्री पुर्ती, सीनियर महिला टीम की मुख्य कोच नील हाउगुड, जूनियर महिला कोच नरिंदर सैनी और वैज्ञानिक सलाहकार मैट ट्रेडिया और सरकार पर्यवेक्षक हरबिंदर सिंह ने टीम का चयन किया। स्ट्राइकर रानी को उप कप्तान बनाया गया है।

भारत को विश्व कप में न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और रूस के साथ पूल बी में रखा गया है। भारत का पहला मैच 27 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया से हागा। इसके बाद वह 28 जुलाई को न्यूजीलैंड और 30 जुलाई को रूस से भिड़ेगा। टीम अभी एनआईएस पटियाला में अभ्यास शिविर में भाग ले रही है।

टीम इस प्रकार है - गोलकीपर सानरिक चानू, बिगान सोय।
डिफेंडर्स - पिंकी देवी, दीप ग्रेस एक्का, नमिता टोप्पो, मनजीत कौर, एम एन पूनम्मा, सुशीला चानू (कप्तान) और मोनिका।
मिडफील्डर्स- लिली चानू, लिलिमा मिंज, नवजौत कौर, वंदना कटारिया और रितुषा आर्य।
फारवर्ड- पूनम रानी, अनुपा बारला, रानी (उप कप्तान) और नवनीत कौर।
स्टैंडबाई- सुखमणि विर्क (गोलकीपर), मनमीत कौर, किरण दहिया, सुशीला लाकड़ा (सभी डिफेंडर), रेणुका यादव, निकी प्रधान (दोनों मिडफील्डर), जसविंदर कौर, नेहा गोयल और पूनम बारला (सभी फारवर्ड)। (भाषा)