गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 8 मई 2010 (00:41 IST)

सानिया मिर्जा भी ट्‍विटर पर...

सानिया मिर्जा भी ट्‍विटर पर... -
FILE
स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने एक बार फिर दोहराया है कि इसमें कोई शक नहीं है कि अगर उनके शौहर शोएब मलिक भी खेल रहे हो तो भी वह हमेशा भारत का ही समर्थन करेगी।

सानिया मिर्जा ने ट्‍विटर पर लिखा, इसमें किसी की शक नहीं होना चाहिए कि मै किसको अपना समर्थन दूँगी। भले ही शोएब खेल रहा हो तो भी मेरा समर्थन भारत को ही होगा।

सोनिया ने कहा कि आज भारत का मुकाबला अजलन शाह हॉकी टूर्नामेंट में पाकिस्तान से होने जा रहा है, इसलिए एक बार फिर...‘गो इंडिया’।

सानिया ने कहा कि उनसे यह सवाल बार बार पूछा जा रहा है कि अगर भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हो तो वह किस टीम को समर्थन देंगी। सानिया ने कहा यकीनन..भारत। (भाषा)