शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: मास्को , रविवार, 27 फ़रवरी 2011 (21:15 IST)

शीत ओलिम्पिक खेलों का शुंभकर घोषित

शीत ओलिम्पिक खेलों का शुंभकर घोषित -
तेंदुआ, सफेद भालू और खरगोश को सोची में होने वाले 2014 शीतकालीन ओलिम्पिक खेलों के लिए आधिकारिक शुभंकर बनाया गया है।

सोची आयोजन समिति ने देशभर में एसएमएस और टेलीफोन के जरिए लाइव वोट करवाकर कल रात शुंभकर की घोषणा की। इसके अलावा दर्शकों ने 2014 शीत पराओलिम्पिक खेलों के लिए ‘स्टेलर बाय’ और स्नोफ्लेक (हिमकण) को शुभंकर चुना।

इस समिति के अध्यक्ष दमित्री चेर्नीशेंको ने नतीजा घोषित करते हुए कहा कि तेंदुआ, सफेद भालू और खरगोश को आधिकारिक शुभंकर बनाया गया है। (भाषा)