बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई , रविवार, 2 जनवरी 2011 (17:52 IST)

वरिष्ठ खेल पत्रकार विजयकर का निधन

वरिष्ठ खेल पत्रकार विजयकर का निधन -
वरिष्ठ खेल पत्रकार और टाइम्स ऑफ इंडिया के सह संपादक प्रदीप विजयकर का अग्नाशय के कैंसर के कारण कल रात यहाँ निधन हो गया। वह 59 बरस के थे और उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियाँ हैं।

विजयकर ने क्रिकेट विश्व सहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए।

वह मुंबई प्रेस क्लब के अध्यक्ष भी रहे और भारतीय खेल पत्रकार महासंघ के पूर्व उपाध्यक्ष भी थे। (भाषा)