शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By ND

रोजारियो ईस्ट बंगाल के नए कोच होंगे

रोजारियो ईस्ट बंगाल के नए कोच होंगे -
राष्ट्रीय फुटबॉल कोच बॉब हॉटन के सहायक स्टेली रोजारियो ईस्ट बंगाल के नए कोच होंगे। रोजारियो मनोरंजन भट्टाचार्य की जगह लेंगे।

भट्टाचार्य के निजी कारणों से आज अपना पद छोड़ने के बाद रोजारियो को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हालाँकि भारत के पूर्व डिफेंडर भट्टचार्य ने कहा कि वह क्लब के समर्थकों से नाराज थे। यह भी पता चला है कि खिलाड़ियों को प्रेरित न कर पाने के कारर्णं ईस्ट बंगाल क्लब भी भट्टचार्य से नाखुश था।

भट्टाचार्य ने से कहा मैं क्लब के समर्थकों के बर्ताव से निराश था, जिन्होंने मेरे खिलाफ गलत भाषा का प्रयोग किया। इसलिए मैंने दो दिन पहले इस्तीफा देने का फैसला किया लेकिन लीग खत्म होने का इंतजार करना पड़ेगा।

रोजारियो की नियुक्ति की पुष्टि करते हुए ईस्ट बंगाल के सचिव कल्याण मजूमदार ने कहा रोजारियो हमारे अगले कोच होंगे। हमारी उनसे बात हुई है। वह सोमवार से हमारे साथ जुड़ेंगे।