बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. राष्ट्रमंडल खेलों में मुफ्त कंडोम की योजना
Written By भाषा
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 12 मार्च 2018 (16:35 IST)

राष्ट्रमंडल खेलों में मुफ्त कंडोम की योजना

राष्ट्रमंडल खेलों में मुफ्त कंडोम की योजना - राष्ट्रमंडल खेलों में मुफ्त कंडोम की योजना
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के महानिदेशक के चंद्रमौली ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में आने वाले खिलाडियों, कोच और अन्य अधिकारियों के लिए सभी प्रमुख ब्रांड के मुफ्त कंडोम उपलब्ध कराए जाएँगे और इस संबंध में दिल्ली सरकार से बातचीत चल रही है।

चंद्रमौली ने एक समारोह में कहा कि नाको के अधिकारियों की इस संबंध में दिल्ली सरकार से बातचीत चल रही है कि राष्ट्रमंडल खेलों में आने वाले खिलाडियों, कोच और अन्य अधिकारियों को कंडोम उपलब्ध कराने के लिए मशीन भी उपलब्ध कराई जाएगी।

एक सवाल के जवाब में मौली ने कहा कि केवल खिलाड़ियों को अलग से ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। खेलों में शामिल होने वाले लोगों को भी ऐसी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कंडोम मशीन कहाँ पर लगेगी इसका फैसला दिल्ली सरकार को करना है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कंडोम का इस्तेमाल सकारात्मक-फेनेल