गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं खेल पाएँगे ब्योर्न

राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं खेल पाएँगे ब्योर्न -
WD
न्यूजीलैंड के अमेरिका में जन्में नंबर दो बैडमिंटन खिलाड़ी ब्योर्न सेगुईन दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं खेल पाएँगे, क्योंकि उन्हें छह साल से इस देश में रहने के बावजूद यहाँ की नागरिकता नहीं मिली है।

'न्यूजीलैंड हेरल्ड' की खबर के मुताबिक, 20 वर्षीय ब्योर्न सेगुईन छात्र वीजा पर तथा उनके माता-पिता लंबे अर्से के व्यापार वीजा पर न्यूजीलैंड में रह रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रमंडल खेलों जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए यह आवश्यक है कि ब्योर्न के पास इस देश की नागरिकता हो लेकिन इस मामले में उनका आवेदन रद्द किया जा चुका है।

विश्वविद्यालय में प्रबंधन अध्ययन के तीसरे वर्ष के छात्र ब्योर्न ने कहा कि देश में छह साल से भी ज्यादा रहने के बाद वह खुद को यहाँ स्थानीय नागरिक मानते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर अगर मैं किसी देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूँ तो वह यह (न्यूजीलैंड) है। (भाषा)