शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

मैसी दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर...

मैसी दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर... -
FILE
मैड्रिड। चार बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर रहे लियोनेल मेस्सी ने स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के साथ नए अनुबंध को मंजूरी दे दी जिससे वे दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर बन सकते हैं।

क्लब ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा, एफसी बार्सिलोना ने लियोनेल मेस्सी के साथ अनुबंध की शर्तों पर मंजूरी दे दी है। अगले कुछ दिन में संशोधित नए अनुबंध पर दस्तखत किए जाएंगे। इस अनुबंध के बाद मेस्सी रीयाल मैड्रिड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पछाड़कर दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर बन सकते हैं।

क्लब के अध्यक्ष जोसेफ मारिया बार्तोमीउ ने कहा था, क्लब चाहता है कि वे दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर बनें। वे नंबर एक फुटबॉलर हैं और हम कई बार कह चुके हैं कि वे दुनिया में सबसे महंगा अनुबंध पाने के हकदार हैं। (भाषा)