शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: गुना , सोमवार, 2 मई 2011 (18:49 IST)

मेजर ध्यानचंद को मिलना चाहिए भारत रत्न

मेजर ध्यानचंद को मिलना चाहिए भारत रत्न -
सचिन तेंडुलकर को भारत रत्न दिए जाने की मांग के बीच हॉकी के जादूगर ध्यान चंद के पुत्र अशोक कुमार ने कहा कि पहले यह सम्मान उनके स्वर्गीय पिता को दिया जाना चाहिए।

पूर्व खिलाड़ी अशोक कुमार यहां युवा खिलाड़ियों को हॉकी के टिप्स देने के लिए आए थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ध्यानचंद के खेल की कई लोगों ने तारीफ की थी जिनमें ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन भी शामिल थे।

अशोक ने कहा कि उनके पिता सही में ‘टीम मैन’ थे और उन्होंने कभी उन गोल का श्रेय नहीं लिया जो उन्होंने किए। उन्होंने उन खिलाड़ियों को इसका श्रेय दिया, जिन्होंने उन्हें पास दिए थे।

अशोक ने स्वीकार किया कि हाकी की तुलना में क्रिकेट अधिक लोकप्रिय है। उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट में बहुत अधिक पैसा है लेकिन यदि हॉकी में भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीतना शुरू कर दिया तो फिर इसकी किस्मत भी बदल सकती है।’ (भाषा)