गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता
Last Modified: लखनऊ , गुरुवार, 19 नवंबर 2009 (23:53 IST)

भारतीय महिलाएँ दूसरे राउंड में

भारतीय महिलाएँ दूसरे राउंड में -
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में चल रही 19वीं एशियाई टेबल टेनिस प्रतियोगिता के चौथे दिन आज पाँच भारतीय महिलाएँ एकल मुकाबले के दूसरे राउंड में पहुँच गई।

पहले राउंड में पूजा सहस्त्रबुद्धि ने जार्डन की अमानी कादर को 4-0 से हराया जबकि शामिनी ने मकाओ की लेई वा लैम को 4-1 से हराया।

ममता प्रभु ने बांग्लादेश की रहिमा अख्तर को 4-0 से तथा दिव्या देशपांडे ने जार्डन की यारा सहेस को 4-0 से शिकस्त दी। मौमा दास ने नेपाल की मोना वासुकला को 4-0 से हराया। (वार्ता)