गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
  6. भारत जीत सकता है टेनिस का स्वर्ण
Written By भाषा
Last Modified: कोलकाता (भाषा) , बुधवार, 1 अप्रैल 2009 (15:38 IST)

भारत जीत सकता है टेनिस का स्वर्ण

India can win tennis gold in Commonwealth Games | भारत जीत सकता है टेनिस का स्वर्ण
भारतीय डेविस कप टीम के पूर्व सदस्य जयदीप मुखर्जी का कहना है कि अगले साल होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय टेनिस टीम के पास कुछ स्वर्ण पदक जीतने के मौके रहेंगे।

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टेनिस टीम के कोच मुखर्जी ने कहा कि भारतीय टीम के राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूष युगल और मिश्रित युगल का स्वर्ण जीतने के पूरे मौके हैं।

मुखर्जी के अनुसार भारत को इस प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और इंग्लैंड के खिलाड़ियों से चुनौती मिलने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि भारत के चोटी के टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, महेश भूपति, सोमदेव देववर्मन, रोहन बोपन्ना, सानिया मिर्जा और यूकी भांबरी के भारतीय दल में होना तय है।

राष्ट्रमंडल खेलों की समिति द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में युकी भांबरी के अलावा अन्य जूनियर खिलाड़ी चंडीगढ़ के विजयन मलिक, रायपुर के अभिजित तिवारी और मैसूर के राजश्री वेंकटेश ने शानदार प्रदर्शन किया।