शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता
Last Modified: जमशेदपुर , गुरुवार, 5 मई 2011 (22:37 IST)

बछेंद्री की अगुवाई में फिर होगी एवरेस्ट फतह

बछेंद्री की अगुवाई में फिर होगी एवरेस्ट फतह -
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला पर्वतारोही बछेद्री पॉल के नेतृत्व में नौ सामान्य महिलाओं का एक दल भूटान में हिमालय की दुर्गम पर्वत श्रृंखला में एक कठिन पर्वतारोहरण अभियान में भाग लेगा।

बछेंद्री पाल ने बताया कि 'स्नोमैन ट्रेक' नाम का यह अभियान एक जून को भूटान के लुनाना जिले में पारो से शुरू होगा और द्रुकग्येल, दज्योंग, लिंगशी, शोभूटांग जैसे दुर्गम इलाकों से होते हुए लगभग 25 दिन के बाद सेफू में समाप्त होगा। इस दौरान कुल 11 पहाड़ी दर्रों को पार करना होगा, जिनमें से तीन 16000 फुट से भी अधिक की ऊंचाई पर स्थित हैं।

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की प्रमुख के तौर पर कार्यरत बछेन्द्री ने बताया कि टाटा स्टील द्वारा प्रायोजित इस अभियान का लक्ष्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इसमे झारखंड की दो महिलाएं भाग ले रही है जिनमें से एक लालमति बिरूली (23) अभियान दल की सबसे छोटी सदस्य हैं।

एवरेस्ट अभियान दल में पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उड़ीसा, कर्नाटक और महाराष्ट्र की भी एक-एक महिला भाग ले रही हैं। (वार्ता)