गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: कोलकाता (भाषा) , गुरुवार, 4 जून 2009 (23:42 IST)

पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए गांगुली

पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए गांगुली -
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बंगाल में चक्रवात से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 60 लाख रुपए जुटाने का वायदा किया।

शहरी विकास मंत्री अशोक भट्टाचार्य के साथ गांगुली ने मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य से मुलाकात की।

आईसीसी ट्वेंटी20 विश्व कप की कमेंट्री के लिए जल्द ही इंग्लैंड रवाना हो रहे गांगुली ने कहा मैं कुछ दिन में इंग्लैंड जा रहा हूँ, लेकिन लौटने के बाद हम क्रिकेटर 50-60 लाख रुपए जुटाएँगे।