गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: बीजिंग (भाषा) , सोमवार, 4 फ़रवरी 2008 (20:38 IST)

धावक मॉरिस ग्रीन ने संन्यास लिया

धावक मॉरिस ग्रीन ने संन्यास लिया -
पूर्व ओलिंपिक चैम्पियन धावक मॉरिस ग्रीन ने आज संन्यास लेने की घोषणा करके लोगों को चौंका दिया। पूर्व ओलिंपिक और विश्व चैम्पियन ने अपने इस फैसले का कारण लगातार चोटों से जूझने को बताया। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा मैं आज औपचारिक रूप से संन्यास की घोषणा करता हूँ।

ओलिंपिक स्वर्ण पदक जीतने के दावेदारों के साथ ओलिंपिक की सुविधाओं के मुआयने के लिए चीन पहुँचे 33 वर्षीय ग्रीन ने कहा कि चोट के कारण उन्हें संन्यास लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उनका ध्यान अब अमेरिका में कोंचिग और व्यावसायिक हितों पर होगा।

ग्रीन ने कहा यह मेरे लिए थोड़ा दु:खद है लेकिन साथ ही मैं खुश भी हूँ क्योंकि मेरा करियर शानदार रहा। मैंने काई बेहतरीन काम किया। ग्रीन का फर्राटा दौड़ में 1990 के दशक के अंतिम वर्षों और ई शताब्दी में दबदबा रहा। उन्होंने 1999 में 100 मीटर दौड़ में विश्व रिकॉर्ड बनाया और 2000 सिडनी ओलिंपिक में इसी वर्ग में खिताब जीता।

ग्रीन ने 1997 1999 और 2001 में भी विश्व चैम्पियनशिप की 100 मीटर स्पर्धा जीती। उन्होंने सेविले में 1999 में 200 मीटर और चार गुणा सौ मीटर की रिले भी जीती। ग्रीन ने सिडनी ओलिंपिक की सौ मीटर स्पर्धा जीतने के अलावा चार गुणा सौ रिले टीम को भी स्वर्ण पदक जिताने में अहम भूमिका निभाई।

वर्ष 1999 में बनाया गया उनका 9.79 सेकंड में सौ मीटर की दौड़ पूरा करने का रिकॉर्ड 2002 तक कायम रहा। इसे टिम मोंटगोमरी ने 9.78 सेकंड के समय के साथ तोड़ा।

हालाँकि मोंटगोमरी पर शक्तिवर्धक दवाओं के कथित सेवन के बाद प्रतिबंध लगने पर उनका रिकॉर्ड रद्द कर दिया गया। इसके बाद 2005 में असफा पावेल ने 9.77 सेकंड में दौड़ पूरी करके रिकॉर्ड बनाया।