शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

दीपिका पल्लीकल विश्व रैंकिंग में 14वें स्थान पर

दीपिका पल्लीकल विश्व रैंकिंग में 14वें स्थान पर -
FILE
भारत की युवा महिला स्क्वॉश स्टार दीपिका पल्लीकल ने विश्व रैंकिंग में 14वां स्थान हासिल किया। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रेंकिंग है।

पिछले साल तीन विस्पा खिताब जीतने वाली पल्लीकल इससे पहले विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर थी। वह हालांकि अपना छठा करियर खिताब जीतने में नाकाम रही जब न्यूयॉर्क में टूर्नामेंट ऑफ चैम्पियन्स में उन्हें हालैंड की नताली ग्रिनहैम के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी।

फाइनल में जगह बनाने की बदौलत हालांकि उनकी रैंकिंग में एक स्थान का सुधार हुआ है। यह 20 वर्षीय खिलाड़ी फिलहाल पहले चेन्नई ओपन विश्व कप अंडर 21 टूर्नामेंट में भारत की चुनौती की अगुआई कर रही है।

चेन्नई की यह खिलाड़ी विश्व स्क्वॉश ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय भी बनी थी।

महिला अंतरराष्ट्रीय स्क्वॉश संघ की हाल में जारी रैंकिंग में हालांकि जोशना चिनप्पा को चार स्थान का नुकसान हुआ है और वह 40वें स्थान पर हैं। (भाषा)