गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 30 सितम्बर 2013 (22:36 IST)

दीपिका ने दसवें स्थान पर रहकर किया क्वालीफाई

दीपिका ने दसवें स्थान पर रहकर किया क्वालीफाई -
FILE
नई दिल्ली। भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तुर्की के बेलेक में चल रही विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में महिलाओं के व्यक्तिगत रिकर्व के मुख्य एलिमिनेशन राउंड में दसवें स्थान पर रहकर क्वालीफाई किया।

दीपिका ने क्वालीफाईंग में 144 तीरों पर 1345 अंक बनाए। कोरिया की बो बाइ की 1376 अंक के साथ शीर्ष पर रही। भारत की अन्य तीरंदाजों में डोला बनर्जी 1300 अंक के साथ 49वें और चेकरोवोलु स्वोरो 1283 अंक लेकर 71वें स्थान पर रहीं।

भारत ने महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में 3928 अंक के साथ 12वें स्थान पर रहकर क्वालीफाई किया। कोरिया इस सूची में 4106 अंक लेकर शीर्ष पर रहा। महिलाओं के व्यक्तिगत कंपाउंड के क्वालीफाइंग में ज्योति सुरेखा वेनम ने 72 तीरों पर 684 अंक बनाए और वह छठे स्थान पर रहीं।

भारत की ही तृषा देब (680) और झानो हंसदा (645 अंक) क्रमश: 15वें और 69वें स्थान पर रहीं। महिला कंपाउंड में भारतीय तिकड़ी ने 2009 अंक के साथ दसवें स्थान पर रहकर क्वालीफाई किया।

पुरुषों की कंपाउड व्यक्तिगत क्वालीफाईंग में अभिषेक वर्मा ने 698 अंक बनाए और वे 31वें स्थान पर रहे। रजत चौहान (693) 46वें और संदीप कुमार (691) 56वें स्थान पर रहे। भारत 2082 अंक लेकर 13वें स्थान पर रहा। (भाषा)