मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली (भाषा) , सोमवार, 19 अक्टूबर 2009 (17:37 IST)

डोपिंग कोष में भारत ने 20 हजार डॉलर दिए

डोपिंग कोष में भारत ने 20 हजार डॉलर दिए -
अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियाँ तेज करते हुए भारत ने डोपिंग के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कोष में 20 हजार डॉलर का योगदान दिया है।

दो साल पहले भारत ने खेलों में डोपिंग के खिलाफ यूनेस्को की अंतरराष्ट्रीय संधि का अनुमोदन किया था। इसमें 105 अन्य देश भी सदस्य हैं।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय इस मसले पर यूनेस्को के साथ काम कर रहा है। इस संधि के तहत वैश्विक डोपिंग निरोधक नियमों, नीतियों और दिशा निर्देशों पर अमल करके सभी खिलाड़ियों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने में मदद मिलती है।