शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
  6. डेरीबा ने जीती सनफीस्ट मैराथन
Written By भाषा

डेरीबा ने जीती सनफीस्ट मैराथन

Deriba won Sunfiest Merrathan | डेरीबा ने जीती सनफीस्ट मैराथन
इथियोपिया के डेरीबा मर्गा ने रविवार को यहाँ 1 लाख 55 हजार डॉलर इनामी राशि की सनफीस्ट विश्व 10 किमी बेंगलुरु-2009 मैराथन के एलीट पुरुष वर्ग में 28 मिनट 13 सेकंड से पहला स्थान हासिल किया।

छात्रों समेत इस मैराथन में 23 हजार लोगों ने भाग लिया। कीनिया के मार्क किपटू 28 मिनट 15 सेकंड से दूसरे जबकि कीनिया के ही बरनार्ड किपयेगो 28 मिनट 24 सेकंड से तीसरे नंबर पर रहे। मर्गा हाउस्टन और बोस्टन मैराथन तथा दिल्ली हाफ मैराथन के चैम्पियन थे।

एलीट महिला वर्ग में इथियोपिया की ही मर्गिया एसेलफेच ने 32 मिनट आठ सेकंड से मैराथन जीती। कीनिया की मैरी केटानी (32 मिनट नौ सेकंड) दूसरे और इथियोपिया की एबेरू केबेडे (32 मिनट 11 सेकंड) तीसरे स्थान पर रहीं।