शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

चार्ल्सवर्थ ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच बने

चार्ल्सवर्थ ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच बने -
हॉकी ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय हॉकी टीम के पूर्व तकनीकी सलाहकार रिक चार्ल्सवर्थ को 2012 लंदन ओलिम्पिक तक ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम को कोच बनाने की घोषणा की।

ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों और कोच में शुमार चार्ल्सवर्थ बैरी डांसर के संन्यास के बाद राष्ट्रीय टीम की कमान संभालेंगे। डांसर पिछले दो ओलिम्पिक अभियान में टीम के साथ थे।

फ्रेंक मुर्रे ने महिला टीम के कोच का पद बरकरार रखा है। वह 2004 में महिला टीम के साथ जुड़े थे। चार्ल्सवर्थ ऑस्ट्रेलिया की पुरुष हॉकी टीम के साथ पहली बार जुड़े हैं लेकिन उनका कोचिंग रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने महिला टीम को नई बुलंदियों तक पहुँचाया।

वर्ष 1993 से 2000 तक महिला टीम के कोच रहे चार्ल्सवर्थ के मार्गनिर्देशन में टीम ने 1993, 1997 और 1999 में चैम्पियन्स ट्रॉफी 1994 और 1998 में विश्व कप 1998 में राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण और 1996 एथेंस तथा 2000 सिडनी ओलिम्पिक खेलों का स्वर्ण पदक जीता।