मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई , सोमवार, 7 दिसंबर 2009 (23:17 IST)

घोषाल पराजित, भारतीय चुनौती समाप्त

घोषाल पराजित, भारतीय चुनौती समाप्त -
भारत के नंबर एक स्क्वॉश खिलाड़ी सौरव घोषाल की यहाँ मिस्र के अम्र शबाना के हाथों पराजय के साथ पीएसए मास्टर्स 2009 में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।

घोषाल ने शबाना का कड़ा मुकाबला किया लेकिन चार बार के विश्व चैंपियन ने आखिर में 11-6, 6-11, 11-5, 12-10 से जीत दर्ज की।

करारे शॉट और बेजोड़ कौशल का नजारा बने इस मैच में घोषाल को बीच में एक बार रेफरी की गलती का खामियाजा भी भुगतना पड़ा। (भाषा)