शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे बेकहम

कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे बेकहम -
इंग्लैंड के मिडफील्डर डेविड बेकहम की कार लॉस एंजिल्स के करीब व्यस्त फ्रीवे में एक अन्य कार से टकरा गई, हालाँकि इस दुर्घटना में कार चला रहे बेकहम घायल नहीं हुए।

शुक्रवार की सुबह हुई इस दुर्घटना में बेकहम की कैडिलैक कार लॉस एंजिल्स के 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मित्शुबुशी कार से टकरा गई। इस व्यक्ति को गर्दन में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इंग्लैंड का यह पूर्व कप्तान मेजर लीग में लास एंजिल्स गैलेक्सी क्ल्ब की ओर से खेल रहा है। (भाषा)