शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 1 अगस्त 2010 (16:10 IST)

कनाडा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को भारत भेजेगा

कनाडा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को भारत भेजेगा -
कनाडा एथलेटिक्स कोच एलेक्स गार्डिनर का कहना है कि दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों को वे ओलम्पिक की तैयारियों का हिस्सा मान कर चल रहे हैं और देश के चोटी के खिलाड़ियों को लेकर भारत आएँगे।

टोरंटो में अगले सप्ताह होने वाली राष्ट्रीय ट्रैक एंड फील्ड चैम्पियनशिप में दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के लिए टीम चुने जाने की घोषणा के बाद इस प्रतियोगिता का महत्व और बढ़ गया है।

गार्डिनर ने कहा कि हम दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 35 चोटी के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन करेंगे जिसमें दो रिले टीम (पुरुष चार गुणा सौ और महिला चार गुणा चार सौ) के दस खिलाड़ी शामिल हैं।

सीबीसी न्यूज के अनुसार कनाडा कुछ चोटी के खिलाड़ी महिला बाधा दौड धावक बीजिंग ओलिम्पिक खेलों की काँस्य पदक विजेता और विश्व प्रतियोगिता की रजत पदक विजेता प्रिसचिला लोपेज ने पर्यावरण कारणों से राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने से मना कर दिया है। इसके अलावा उसकी प्रतिद्वंद्वी परदिता फेलीसियन के भी भाग लेने की संभावना नहीं है।

कनाडा के दस हजार मीटर के चैम्पियन धावक साइमन बैरू ने कहा कि वे दिल्ली की गर्मी और उमस के मौसम में दौड़ने के बजाय देश में ही रह कर 2012 ओलिम्पिक खेलों की तैयारी करेंगे। उन्होंने कहा कि कनाडा की टीम राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करेगी।

ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में आयोजित 2006 के राष्ट्रमंडल खेलों में कनाडा ने 26 स्वर्ण सहित कुल 86 पदक जीते थे जिसमें एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दो स्वर्ण सहित 13 पदक शामिल हैं।

भारत पिछली बार चौथे स्थान पर रहा था जबकि ऑस्ट्रेलिया पहले और इंग्लैंड दूसरे स्थान पर थे। भारत ने पिछली बार 22 स्वर्ण सहित 50 पदक जीते थे। (भाषा)