शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता

ईस्ट बंगाल की दूसरी जीत, चंडीगढ़ और मणिपुर भी विजयी

ईस्ट बंगाल की दूसरी जीत, चंडीगढ़ और मणिपुर भी विजयी -
जमशेदपुर। मैनचेस्टर यूनाईटेड प्रीमियर कप के भारतीय संस्करण के यहां हो रहे पहले चरण के तहत मंगलवार को दूसरे दिन ईस्ट बंगाल ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की जबकि चंडीगढ़ फुटबॉल एकेडमी और मणिपुर ने भी अपने अपने मुकाबले जीत लिए।

FILE
यहां कीनन स्टेडियम पर खेले गए पहले मैच मे चंडीगढ़ एफए ने सैम्युएल (15 मि.) तथा मो. मोब्सिर रहमान (18)वें मिनट के गोलों की बदौलत संबलपुर फुटबॉल एकेडमी को 2-0 से हरा दिया।

दूसरे मैच मे ईस्ट बंगाल ने स्टार स्ट्राइकर बुधवा बारा (09ि.) के इकलौते गोल से यूनाईटेड सिक्किम को 1-0 से हरा दिया। बारा कल भी चार गोल दागते हुए अपनी टीम की जीत के हीरो रहे थे।

तीसरे मैच मे मणिपुर ने डब्ल्यू सुरेश सिंह (39 मि.) के गोल की बदौलत दिल्ली को 1-0 से हरा दिया। पहले चरण मे देश के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्र की टीमे यहां खेल रही है। राबिन लीग के बाद अंतिम चार टीमो के बीच दो मई को सेमीफाइनल और तीन को फाइनल होगा। (वार्ता)