मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: चेन्नई , बुधवार, 4 जनवरी 2012 (08:37 IST)

आनंद भी बने भारत रत्न के दावेदार

आनंद भी बने भारत रत्न के दावेदार -
देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न की अर्हता सूची में पहली बार खेलों को शामिल किए जाने के बाद इस पुरस्कार के दावेदारों की लंबी होती सूची में चार बार के विश्व चैंपियन शतरंज खिलाड़ी ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद का नाम भी औपचारिक रूप से जुड़ गया है।

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ने घोषणा की कि वह आनंद का नाम देश के इस सबसे बड़े पुरस्कार के लिए भेजेगी। महासंघ ने एक बयान में कहा कि इसके केन्द्रीय परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

खेल कोटे से पहली बार भारत रत्न मिल पाने की संभावनाओं के बीच भारतीय राष्ट्रीय राइफल महासंघ पहले ही देश के प्रथम व्यक्तिगत ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा और हॉकी इंडिया इस खेल के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का नाम प्रस्तावित कर चुके हैं।

इस पुरस्कार के सबसे लोकप्रिय दावेदारों में शुमार मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर का नाम अब तक बीसीसीआई ने नहीं भेजा है। (वार्ता)