गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
  6. खेलगाँव के पास ''सांउडप्रूफ रेल गलियारा''
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली (भाषा) , गुरुवार, 8 अक्टूबर 2009 (22:10 IST)

खेलगाँव के पास 'सांउडप्रूफ रेल गलियारा'

Soundproof gallarey near sportsvillage | खेलगाँव के पास ''सांउडप्रूफ रेल गलियारा''
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अगले साल सत्तर देशों से आने वाले करीब 10 हजार खिलाड़ियों और अधिकारियों को यहाँ यमुना के किनारे बने खेलगाँव के पास से गुजरने वाली ट्रेनों की आवाजाही से होने वाली आवाज से किसी को भी परेशानी नहीं हो इसके लिए 'सांउड प्रूफ' गलियारा बनाया जाएगा।

पूर्वी दिल्ली में अक्षरधाम के पास यमुना किनारे बने खेलगाँव के साथ रेल की पटरियाँ भी जाती है। खेलगाँव में रहने वाले किसी खिलाड़ी या अधिकारी को रेल की आवाज से परेशानी नहीं हो इसके लिए करीब एक किलोमीटर से ज्यादा का आवाज रहित गलियारा बनाया जाएगा।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार देश का यह पहला 'सांउड प्रूफ रेल कॉरिडोर' होगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण के अधिकारी के अनुसार इस गलियारे को बनाने में करीब तीन माह का समय लगेगा।

अधिकारी के अनुसार रेल ट्रैक के दोनों तरफ विदेश से आयात किए जाने वाली सामग्री की सांउड प्रूफ दीवार खड़ी की जाएगी। इस ट्रैक से प्रत्येक दिन करीब छह सौ रेल गुजरती हैं।