बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 12 अप्रैल 2010 (11:09 IST)

भारोत्तोलन चैंपियनशिप में चमका भारत

भारोत्तोलन चैंपियनशिप में चमका भारत -
भारतीय लड़कियों ने उज्बेकिस्तान में समाप्त हुई एशियाई युवा भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में टीम चैम्पियन खिताब अपने नाम किया। इसमें 48 किग्रा भार उठाने वाली एम. संतोषी के तीन पदक का अहम योगदान रहा। भारतीय लड़कियों ने भारोत्तोलन के पावर हाउस चीन को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।

संतोषी ने स्नैच में 68 किग्रा का भार उठाकर स्वर्ण और क्लीन एवं जर्क में 88 किग्रा से रजत पदक अपने नाम किया। उनका कुल भार 156 किग्रा रहा, जिससे उन्हें एक रजत पदक प्राप्त हुआ।

चार अन्य भारतीय लड़कियाँ पीएन लक्ष्मी प्रिया, प्रमिला कृसानी, कोपार्थी श्रीशा और बुदुमुरी राजेश्वरी हालाँकि पदक हासिल नहीं कर पाई, लेकिन पाँचवें स्थान से नीचे नहीं रहीं। इससे उन्हें काफी अंक मिल गए। (भाषा)