गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. शेयर बाजार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई , गुरुवार, 23 फ़रवरी 2012 (17:28 IST)

सेंसेक्स में 67 अंक की गिरावट

सेंसेक्स में 67 अंक की गिरावट -
FILE
कमजोर वैश्विक रुख के बीच रीयल्टी, धातु और वाहन कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 67 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 66.75 अंक की गिरावट के साथ 18,078.50 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 22.05 अंक कमजोर होकर 5,483.30 अंक पर बंद हुआ।

ब्रोकरों ने कहा कि कच्चे तेल में तेजी सहित वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ने से निवेशकों ने हाल ही में आई तेजी के बाद उच्च स्तर पर मुनाफावसूली की।

उन्होंने कहा कि एशियाई बाजारों में नरमी के रुख और यूरोपीय शेयर बाजारों के गिरावट के साथ खुलने से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई। (भाषा)