गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. शेयर बाजार
  4. »
  5. समाचार
  6. भारत में आशंकित हैं निवेशक
Written By वार्ता
Last Modified: मुंबई , शुक्रवार, 27 नवंबर 2009 (11:18 IST)

भारत में आशंकित हैं निवेशक

Invester afraid of terror strike | भारत में आशंकित हैं निवेशक
भविष्य में मुंबई जैसे आतंकी हमलों की आशंका देश में विदेशी निवेश को प्रभावित कर सकती है।

अर्थव्यवस्था पर आतंकी हमलों के प्रभाव पर कराए गए हालिया सर्वेक्षण के मुताबिक विदेशी निवेशक इस बात से चिंतित हैं कि अगर मुंबई हमले जैसी कोई घटना फिर हुई तो आर्थिक मोर्चे पर अभी तक अर्जित उपलब्धियों पर पानी फिर सकता है।

हालाँकि विदेशी निवेशक इस वर्ष अबतक घरेलू शेयर बाजार में 15 अरब डॉलर से अधिक का निवेश कर चुके हैं जिससे बाजार 80 फीसदी बढ़त में हैं पर वह यह सोच कर आशंकित हैं कि अगर देश पर मुंबई जैसा हमला दोबारा हुआ तो अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा सकती है।

मुंबई में आतंकी हमले के बाद राज्य को 80 करोड़ डॉलर के विदेशी निवेश से हाथ धोना पड़ा था। शेयर बाजार एक दिन के लिए बंद कर दिए गए थे और विदेशी सैलानियों की संख्या में भी गिरावट आई थी।(वार्ता)