गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. शेयर बाजार
  4. »
  5. कार्पोरेट गतिविधियाँ
Written By ND

तकनीकी चौकसी

तकनीकी चौकसी -
-राजीव गुप्ता
सेंसेक्स की अल्प प्रवृत्ति बेहतर
सेंसेक्स : 9350 के प्रतिरोध को ब्रेक करने के बाद 9690 पर स्थित सेंसेक्स की अल्प प्रवृत्ति बेहतर हो चुकी है, परंतु मुख्य प्रवृत्ति अभी भी दबावपूर्ण ही है। 11000 का स्तर अभी भी प्रमुख प्रतिरोध है। अतः 11000 के ऊपर जाने पर ही इसकी मुख्य प्रवृत्ति में सुधार दिखाई देगा। ऊपर में बढ़त जारी रहने पर यह 9950 और 10315 तक जा सकता है। नीचे में 10400 और 9090 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं।

आने वाला समय कुछ बेहतर होने की संभावना
सीमित दायरों से बाहर निकालने में लंबा समय लग सकता है, परंतु अच्छे संकेत मिलने लगे हैं। लगातार सकारात्मक खबरें बाजार के सेंटीमेंट को बेहतर बनाए रखेंगी, परंतु अमेरिकी बाजार की अड़चन सेंटीमेंट बूस्ट अप के लिए एक बड़ी रुकावट है।

भारत फोर्ज : 80 पर स्थित अंश दबाव में बना हुआ है और गिरावट के चलते इसने 78 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 389 का उच्चतम स्तर बनाया था। अंश की मुख्य प्रवृत्ति अभी भी गिरावट की ही है। ऊपर में 130 का नजदीकी प्रतिरोध है और इसके ऊपर इसमें सुधार दिखाई दे सकता है। निवेशक फिलहाल नए निवेश से परहेज ही करें।

भारती एयरटेल : 722 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं, परंतु गिरावट के चलते इसने 680 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 1149 का उच्चतम स्तर बनाया था। नीचे में 702 और 680 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं। 730 के ऊपर जाने पर यह 765 और 795 तक जा सकता है।

क्युमिन्स : 197 पर स्थित अंश दबाव में बना हुआ है और गिरावट के चलते इसने 185 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 462 का उच्चतम स्तर बनाया था। अंश की मुख्य प्रवृत्ति अभी भी गिरावट की ही है। ऊपर में 255 का नजदीकी प्रतिरोध है और इसके ऊपर इसमें सुधार दिखाई दे सकता है। निवेशक फिलहाल नए निवेश से परहेज ही करें।

आईडीएफसी : 65 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं, परंतु गिरावट के चलते इसने 45 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 235 का उच्चतम स्तर बनाया था। इस समय नीचे में 62 और 60 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं। 72 के ऊपर जाने पर यह 76 और 83 तक जा सकता है।

जेट एयरवेज : 149 पर स्थित अंश दबाव में बना हुआ है और गिरावट के चलते इसने 119 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 1050 का उच्चतम स्तर बनाया था। अंश की मुख्य प्रवृत्ति अभी भी गिरावट की ही है। ऊपर में 215 का नजदीकी प्रतिरोध है और इसके ऊपर इसमें सुधार दिखाई दे सकता है। 133 के नीचे जाने पर यह 123 और 106 तक जा सकता है।