शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. समाचार
Written By ND

पावागिरी सिद्धक्षेत्र में महोत्सव 10 से

पावागिरी सिद्धक्षेत्र में महोत्सव 10 से -
ND

दिगंबर जैन तीर्थ पावागिरी सिद्धक्षेत्र ऊन में रंगपंचमी आध्यात्मिक रंगों के साथ अनेक आयोजनों के बीच मनाई जाएगी। आचार्य विमलसागरजी के शिष्य मुनिश्री सिद्धांतसागरजी के सान्निध्य में हीरक जयंती महोत्सव के अंतर्गत 10 मार्च से तीन दिवसीय महामस्तकाभिषेक एवं वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव होगा।

प्रचार मंत्री आशीष जैन ने बताया कि आर्यिका विश्रुतमति माताजी व विजितमति माताजी, तांत्रिक व ज्योतिष सम्राट अतुल्यसागरजी महाराज का भी सान्निध्य मिलेगा। विधानाचार्य पं. महिपाल शास्त्री मुंबई व बाल ब्रह्मचारी सुनील भैया इंदौर मार्गदर्शन देंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, रात्रि में आरती व शास्त्र प्रवचन के बाद कवि सम्मेलन होगा।

इसमें अनिल जैन झालावाड़, गिरीराज गंभीर नीमच, राजमल जैन रतलाम, अंजलि जैन ग्वालियर के साथ बाल कवि आदित्य जैन कोटा रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। इसी क्रम में 11 मार्च को पावागिरी ऊन के सदस्यों की साधारण सभा की बैठक होगी।

ट्रस्ट अध्यक्ष हेमचंद झांझरी ने बताया कि महोत्सव को अविस्मरणीय बनाने के लिए चांदी के सिक्के का निर्माण किया है। कलश आवंटन समिति प्रमुख किरण पाटनी खंडवा ने कहा- कलशों की बुकिंग प्रारंभ की गई है। 1101 से 1 लाख रुपए तक के विभिन्न कलश अभिषेक के लिए उपलब्ध रहेंगे।

कार्यक्रम के तय दिन :

10 मार्च : ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन, सकलीकरण, इंद्र व मंडल प्रतिष्ठा, मंगल कलश स्थापना, योग मंडल विधान

11 मार्च : नित्य अभिषेक पूजन, विश्व शांति महायज्ञ, मुनिश्री के प्रवचन, महावीर विधान

12 मार्च : नित्य अभिषेक पूजन, महावीर स्वामी की प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक, पहाड़ी मंदिर पर वेदी में श्रीजी की प्रतिष्ठा, रथयात्रा तलहटी मंदिर से पहाड़ी मंदिर तक, शांतिनाथ, कुंथुनाथ व अरहनाथ की मनोज्ञ प्रतिमाओं का महामस्तकाभिषेक।