शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: राजकोट , शुक्रवार, 1 अप्रैल 2011 (08:13 IST)

‘गॉडमदर’ संतोखबेन जडेजा का निधन

‘गॉडमदर’ संतोखबेन जडेजा का निधन -
‘गॉडमदर’ के नाम से चर्चित कथित माफिया सरगना और पूर्व निर्दलीय विधायक संतोखबेन जडेजा का गुरुवार को रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 65 वर्ष की थी। वह पोरबंदर में कुटियाना से विधायक रह चुकी थी।

अस्पताल के डॉ. विपुल डालसिना ने बताया कि संतोखबेन ने छाती में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें पोरबंदर के पनखानिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उनकी कहानी पर हिंदी में वर्ष 1999 में गॉडमदर फिल्म भी बनी थी, जिसमें उनकी भूमिका को शबानी आजमी ने निभाया था। (भाषा)