शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
  6. हरियाणा में भी एसी पर रोक
Written By वार्ता
Last Modified: चंडीगढ़ (वार्ता) , रविवार, 28 जून 2009 (21:33 IST)

हरियाणा में भी एसी पर रोक

Air Conditioner is Prohibited  in Hariyana also | हरियाणा में भी एसी पर रोक
हरियाणा में भी बिजली की समस्या को देखते हुए सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों और स्थानीय निकायों में एयर कंडीशनर्स के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों और निगमों के प्रबंध निदेशकों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और सचिवों सभी मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और राज्य के विश्वविद्यालयों के सभी रजिस्ट्रारों को सरकार के इस निर्णय की जानकारी दे दी गई है।